May 27, 2023
5 Bollywood Actress : बॉलीवुड में अपने काम से इम्प्रेस करने के बाद हॉलीवुड में भारत की कई एक नया मुकाम बना रही हैं. वैसे भारतीय जहां भी जाते हैं, जो कुछ भी करते हैं, हमेशा अपनी छाप छोड़ते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारें में आज बात करने जा रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की अदाकाराओ में से एक हैं. आपको बता दें कि प्रियंका एक्ट्रेस होने के साथ अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और गायिका हैं. प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का टेलेंट सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी मनवाया है. फिल्म अंदाज़ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने हॉलीवुड में द व्हाइट टाइगर, बेवॉच, ए किड लाइक जेक जैसी फिल्में की हैं. इसके अलावा प्रियंका ने होल्ल्य्विऊद में कई शोज़ क्वांटिको, एवर्ल्ड ऑफ कैलम, इट्स माई सिटी और सुपरसॉल भी किए हैं. आपको बता दें कि प्रियंका की फिल्म हाल ही में सिटाडेल रिलीज़ हुई है फिल्म की रिलीज़ होते ही सिटाडेल 2 की अनौंस्मेंट भी प्रियंका ने कर दिया है.
दीपिका पादुकोण
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज हॉलीवुड तक पहुंच गई हैं. आपको बता दें कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण पेशे से पूर्व बैडमिंटन चैंपियन हैं वहीं उनकी मां एक ट्रैवल एजेंट हैं. बॉलीवुड में फिल्म ओम शान्ति ओम से अपने करियर की शुरात करने वाली दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड में पहली फिल्म एक्शन थ्रिलर हॉलीवुड फिल्म XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज है. दीपिका के निजी जीवन की बात करें तो वह कुछ समय तक डिप्रेशन का शिकार रह चुकी है लेकिन रिकवरी के बाद दीपिका ने डिप्रेशन को एक संजीदा टॉपिक समझते हुए लिव लव लाफ संस्था का उद्घाटन किया. दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में पद्मावत, कॉकटेल, बाजीराव मस्तानी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में कर चुकी हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा ही चर्चा में रहती हैं. बात चाहे बॉलीवुड की हो या फिर हॉलीवुड की या फिर कांस की, ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक्टिंग और लुक्स से सबको इम्प्रेस कर ही लेती हैं. आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जो कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य बनी थी. ऐश्वर्या राय बच्चन के हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्होंने ब्राइड एंड प्रेजुडिस, प्रोवोक्ड, द पिंक पैंथर 2, द लास्ट लीजन में काम कर चुकी हैं. आपको बता दें कि अमेरिकन मैगज़ीन हेलो के एक रीडर पोल के मुताबिक ऐश्वर्या को 2003 सबसे सुन्दर वीमेनका ख़िताब मिल चुका है.
आलिया भट्ट
गंगुबाई काठियावाड़ी से सबको अपना फैन बना चुकी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं. अलिया भट्ट ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी. हालांकि बॉलीवुड में धीरे धीरे आलिया ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. मुकाम की बात करें तो अलिया भट्ट अब हॉलीवुड इंडस्ट्री का भी हिस्सा बन चुकी हैं. आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है. आलिया की फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ हॉलीवुड की उनकी पहली फिल्म है.
तब्बू
तब्बू (Tabbu) के नाम से मशहूर तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है. आपको बता दें तब्बू के फ़िल्मी करियर के लिए उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार, छह फिल्मफेयर पुरस्कार और एक पद्म श्री मिल चुका है. बॉलीवुड में सफलता के बाद तब्बू ने हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमानी चाही. आपको बता दें कि तब्बू ने हॉलीवुड में द नेमसेक (2007) और लाइफ ऑफ पाई (2012) फिल्में की. हालांकि दोनों ही फिल्मों में तब्बू ने मां का किरदार निभाया है. बॉलीवुड में अगर तब्बू के काम की बात करें तो फिल्म अंधाधुन, विरासत, माचिस और हेरा फेरी में किरदार को लेकर काफी सराहना मिली थी.
ख़बरें यहाँ भी हैं : –
Oh My God 2: की जल्द आएगी रिलीज़ डेट सामने, Akshay Kumar फिर दिखेंगे भगवान के अवतार में
Pavitra Punia और Ajaz Khan ने शादी को लेकर खोलें राज, देरी की वजह बताई ये
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा सिनेमा - OTT
ख़बरें हट के
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
Feature Story
छोटा सिनेमा - OTT
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
ख़बरें हट के
मनोरंजन
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
मनोरंजन
तस्वीरों की दुनिया
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
तस्वीरों की दुनिया
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
Feature Story
Feature Story
मनोरंजन
छोटा पर्दा
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
मनोरंजन
मनोरंजन
SD Burman Birthday: बड़े घर से था रिश्ता , लेकिन पसंद था सरल जीवन , यूं रहा संगीतकार का जीवन
Animal: के लिए Ranbir Kapoor ने फीस की आधी, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ़
Ramlila: छोटे शहरों की रामलीला में होने वाले अश्लील नृत्यों का मुद्दा उठाती है फिल्म ‘मंडली