November 28, 2023
Chandrayaan 3: बॉलीवुड के स्टार देश से जुड़ी किसी भी अवसर पर अपना रिएक्शन देना नहीं भूलते हैं. आज भी सभी सेलिब्रिटी ने देश में होने जा रहे चंद्रयान 3 के लिए बभी अपना गुड लक विश इसरो को भेजा. इन सभी एक्टर्स में अक्षय कुमार, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख का नाम शामिल है. आपको बता दें इसरो चंद्रयान 3 चंद्रमा मिशन के लिए रवाना हो चुका है. जहां अक्षय कुमार ने चंद्रयान 3 को देश के की प्रगति के लिए अच्छा समय कहा वहीं सुनील शेट्टी ने चंद्रयान लांच पर अपनी ख़ुशी जाहिर की. जानकारी के लिए बता दें चंद्रयान 3 शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च हो गया है. मिशन के लिए परिवहन के साधन के रूप में फैट बॉय LVM3-M4 रॉकेट का प्रयोग किया गया है.
अक्षय कुमार, अनुपम खेर सुनील शेट्टी, ने चंद्रयान 3 लॉन्च पर प्रतिक्रिया दी.
सबसे पहले अक्षय कुमार की बात करते हैं अक्षय कुमार ने साल 2019 के अपने ही ट्वीट को शेयर करते हुए इसरो को बधाई देते हुए लिखा “और एक बार फिर समय बदलने का समय आ गया है! चंद्रयान 3 के लिए isro के हमारे सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं. करोड़ों दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.”
And the time has come to rise! Great luck to all our scientists at @isro for #Chandrayaan3. A billion hearts are praying for you. 🙏 https://t.co/Lbcp1ayRwQ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 14, 2023
साल 2019 के ट्वीट में एक्टर ने लिखा था “प्रयोग के बिना कोई विज्ञान नहीं है…कभी-कभी हम सफल होते हैं, कभी-कभी हम सीखते हैं. isro के प्रतिभाशाली दिमाग को सलाम, हमें गर्व है और विश्वास है कि चंद्रयान 2 जल्द ही चंद्रयान 3 के लिए रास्ता बनाएगा. हम फिर उठ खड़े होंगे.” आपको बता दें चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने में विफल रहा था.
सुनील शेट्टी ने अपने ट्विटर हंडल पर चंद्रयान 3 की फोटो शेयर करते हुए लिखा , “उत्साह का स्तर चंद्रमा तक पहुंच रहा है! मैं चंद्रयान 3 को उसके आगामी मिशन के लिए आभासी शुभकामनाएँ भेज रहा हूँ! भारत की तकनीकी शक्ति को नई ऊंचाइयों पर चढ़ते देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते! यात्रा सुचारु हो, खोजें अद्भुत हों, और सफलता अद्भुत हो! गर्वित भारतीय”
Excitement levels reaching the MOON! 🌕 Sending my virtual cheers to #Chandrayaan3 for its upcoming mission! 🎉 Can't wait to witness India's tech prowess soar to new heights! 🇮🇳 May the journey be smooth, discoveries be mind-blowing, and success be astronomical! 🙌 #ProudIndian… pic.twitter.com/2XGFwllv2h
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) July 13, 2023
बॉलीवुड के अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी अपने ट्विटर पर जय हिन्द लिखते हुए हाथ जोध्ते हुए इमोजी को शेयर किया. साथ ही ट्वीट के साथ ही इसरो के चंद्रयान 3 की एक वीडियो शेयर की.
🙏 Jai Hind
Reposted from @isro Chandrayaan- 3 Spacecraft. Curtain raiser video #ISRO ❤ pic.twitter.com/mCUd4LdlnU— Jackie Shroff (@bindasbhidu) July 14, 2023
अनुपम खेर ने भी इसरो को गुड लक विश करते हुए ट्विटर पर लिखा, “भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. चंद्रयान 3 के लॉन्च के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं. झंडा ऊंचा रहे हमारा. जय हिन्द.”
India all set for its 3rd mission on the moon. Wishing our scientists at #ISRO all the very best for the launch of #Chandrayaan3 . झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिन्द! 🇮🇳 @isro #Chandrayaan3 #IndiaontheMoon #ProudIndian #WorldwatchingIndia #SurgingIndia pic.twitter.com/AHSi8wZj2T
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 14, 2023
गोलमाल एक्टर अजय देवगन भी इस लिस्ट में पीछे नहीं रहे . अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने लिखा ” आज, सभी की निगाहें टीवी और आसमान पर टिकी रहेंगी क्योंकि हमारा देश एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के कगार पर खड़ा है. महान पुरुषों और महिलाओं के लिए (जो इसरो में काम कर रहे हैं) ., हमारी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं आपके साथ हैं”
Today, all eyes will be glued to the TV & the skies as our nation stands on the verge of another historic feat. To the great men & women @isro, our wishes & prayers are with you 🙏🇮🇳#Chandrayaan3
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 14, 2023
“चंद्रयान3 के लॉन्च के लिए उत्साहित – हमारे राष्ट्र के गौरव की कामना करता हूँ इसरो आपको शुभकामनाएँ – इसकी सफलता के लिए प्रार्थना. जय हिन्द”
Excited for the launch of #Chandrayaan3 -wishing our nations pride @isro all the best – praying for its success. #JaiHind 🇮🇳 pic.twitter.com/Jy4LtxCv83
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 13, 2023
और देखें :
Pooja Bhatt :Big Boss Ott 2 में एक्ट्रेस ने खोया आपा, Jiya Shankar को कहा “शटअप”!
Monica Bedi: Salman Khan की फिल्म Karan Arjun में मिला था एक्ट्रेस को ऑफर,शक के चलते गवांया मौका