June 27, 2023
Khatron Ke Khiladi 13: टेलीविजन के पॉपुलर शोज़ में से एक खतरों के खिलाड़ी जल्द ही सीजन 13 के साथ टीवी पर प्रसारित होने वाला है. आपको बता दें शो की शूटिंग इस समय साउथ अफ्रीका के केपटाउन में की जा रही है. शो को हिट करने करने के लिए मेकर्स हर तरह के प्रयास कर रहे हैं. वही कंटेस्टेंट को भी खतरे की फुलडोज़ दी जा रही है. शो को इस बार भी रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं. शो में जबरदस्त ट्विस्ट लाने की कोशिश की जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार शो का पहले भी हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी शामिल हो चुका है.
वहीं हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने शो में हिस्सा होने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है. एक्ट्रेस पहले ही खतरों के खिलाड़ी 8 का हिस्सा रह चुकी है. हिना खान ने रोहित शेट्टी के साथ और साथ ही एक सांप के साथ फैंस को शो से जुड़ी झलक शेयर की. एक्ट्रेस ने लिखा “जिंदगी बदलने वाले शो के साथ एक बार फिर से जुड़ना बहुत खुशी की बात है, जिसे हम सभी खतरों के खिलाड़ी के नाम से जानते हैं. यह शो आपके दिमाग को बिलकुल बदल देता है.
यह शो आपके लिए बदलाव लेकर आता है जो आपके जीवन में बेहद जरुरी भी है. सबसे अच्छी बात यह है कि आपको स्टंट के मास्टर और एक्शन के देवता रोहित शेट्टी से मिलने का मौका मिलता है, जो एक प्यारे और बेहद विनम्र व्यक्ति हैं. इससे सीखने के लिए बहुत कुछ है, यह शो ऐसा शो है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखती हूँ”
हिना खान के अलावा दिव्यांका त्रिपाठी भी शो का हिस्सा एक बार फिर बनी हैं. खतरों के खिलाड़ी 13 के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ एक्ट्रेस ने पोज़ देते हुए लिखा “उस बॉस के साथ जो एक्शन से लीड करते हैं , पद से नहीं!”
खतरों के खिलाड़ी 13 सीजन में इस बार 14 कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं जिनमे डेज़ी शाह, अरिजीत तनेजा, शीज़ान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रशमीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, साउंडस मुफ़ाकिर, निर्रा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेम्स का नाम शामिल हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार शो से जुड़े सभी कंटेस्टेंट मई के दुसरे हफ्ते केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे. शो से जुड़े प्रोमो भी फैंस के लिए साझा किए गए हैं. खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रीमियर 15 जुलाई, 2023 को होने वाला है. जिसे फैंस हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर देख सकेंगे. शो का रीपीट टेलीकास्ट फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर देख सकते हैं.
और देखें :
Amrapali Gupta: ‘‘मैं लॉकडाउन के बाद ‘मीत’ के साथ वापसी कर रही हूं”
फिल्मों से रातों-रात स्टार बनकर भी बॉलीवुड से लापता हुई ये 5 अभिनेत्रियां, जानिए वजह!
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
तस्वीरों की दुनिया
मनोरंजन
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
Uncategorized
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
महिलाएं अब हमारे जीवन में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन