August 9, 2023
Kiara & Ranveer : फरहान अख्तर ने फाईनली बहुचर्चित फिल्म डॉन की अनाउंसमेंट कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें फिल्म के 2 भाग पहले ही आ चुके हैं. फिल्म के पहले भाग में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया था वहीं फिल्म के दुसरे भाग में शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. मंगलवार फरहान अख्तर ने फिल्म की अनाउंसमेंट की थी. अब बुधवार को फिल्म से नया टीज़र सामने आया है.आपकी जानकारी के लिए बता दें फिल्म से जुड़ा रयुमर था कि इस बार फिल्म में रणवीर सिंह डॉन की भूमिका निभाने वाले है. वहीं फिल्म रणवीर सिंह की हिरोइन कौन होंगी इस बात का आईडिया अभी किसी को नहीं है.
पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 के लिए कियारा अडवाणी का नाम फिलहाल चर्चे में है. चर्चा हो रही हैं की फिल्म में लीड रोल के लिए कियारा आडवाणी को संपर्क किया गया है. आपको बता दें हाल ही में कियारा आडवानी को एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था. कयास यह लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस जरुर डॉन 3 की मीटिंग करने के लिए ऑफिस पहुंची थी.
पिंकविला के अनुसार “फरहान अख्तर ने मूल बातें बताई हैं कियारा को डॉन 3 की कहानी पसंद आई है. कियारा ने अपनी वेसे तो मंजूरी दे दी है और वह रणवीर सिंह के साथ डॉन की इस रोमांचक दुनिया का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं, जिनके साथ उन्होंने हमेशा काम करने का सपना देखा है. डॉन फ्रेंचाइजी को नया रूप दिया गया है और इसमें नए किरदार होंगे. इस बार रोमा नहीं होगी, लेकिन हां, कियारा का जरुर एक नेगटिव किरदार होने वाला है ”
हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म सत्य प्रेम की कथा को पसंद किया गया था. वहीं डॉन 3 में शामिल होने के बाद ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अब कुछ नया करना छह रही हैं. प्रेम कहानियों से धीरे-धीरे आगे बढ़ने के बाद, कियारा ने डॉन 3 जैसी फिल्म में नेगटिव रोल करने के लिए हामी भर कर खुद को और साथ फैंस के लिए कुछ नया करने की और कदम बढ़ाया है. एक्ट्रेस फिल्हान ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 साइन कर चुकी है और अब डॉन 3 में भी काम करने के लिए एक्ट्रेस तैयार हैं.
वहीं फिल्म से जुड़ी खबर आ रही है कि डॉन 3 की शूटिंग 2024 के साल के बीच में ही शुरू हो जायेगी और 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार हो जायेगी. वही दूसरी ओर जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह बैजू बावरा की शूटिंग के बाद फरहान अख्तर की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.जो अगले साल तक बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो जायेगी. दूसरी और कियारा अडवाणी जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंज़र में नजर आएँगी.
और देखें :
Neena Gupta : ग्लैमरस अंदाज़ में पार्टी करने पहुंची एक्ट्रेस, फैंस ने कह डाला अंटी जी
Don 3: Farhan Akhtar की फिल्म से नई वीडियो हुई रिलीज़, जाने इस बार कौन बना है Don!
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
तस्वीरों की दुनिया
मनोरंजन
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
Uncategorized
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
महिलाएं अब हमारे जीवन में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन