September 27, 2023
Mumbai Diaries 2: 6 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने सभी को दहला दिया था. वहीं हामलों से जुड़ी सीरीज भी बनाई जा चुकी है. जिसे फैंस के द्वारा बेहद पसंद किया गया था. इस लिस्ट में ‘द अटैक ऑफ 26/11’, देव पटेल और अनुपम खेर की ‘होटल मुंबई’, कबीर सिंह की ‘वन लेस गॉड’ से लेकर वेब सीरीज ‘स्टे ऑफ सीज: 26/11’ जैसी कई सीरीज शामिल हैं. अगर हम हादसे के बारे में बात करें तो इन सभी फिल्मों में घटना को उसी तरह दिखाया गया है. लेकिन 2021 में आई वेब सीरीज मुंबई डायरीज अगर आप देखते हैं तो इस सीरीज को डॉक्टरों के नजरिये से दिखाया गया है. बता दें जल्द ही सीरीज का दूसरा सीजन भी आने वाला है. मेकर्स की तरफ से फाईनली डेट अनाउंस किया जा चुका है. 6 अक्टूबर को फैंस प्राईम वीडियो पर सीरीज को देख सकेंगे.
सीरीज की कहानी के बारे में बात करें तो मुंबई डायरीज एक रोचक कहानी होने वाली है. सीरीज की कहानी मुंबई अटैक के समय की होगी. निर्देशक ” निखिल मधोक ने कहा, “यह इमरजेंसी रूम की तेज़ दुनिया में पहले प्रतिक्रिया करने वाले के पीछे के इंसान पर भी नज़र डालती है, मुंबई डायरीज़ का दूसरा सीज़न बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल की मेडिकल टीम की कहानी को वास्तविक और तूफान जैसे हालातों के बीच रखकर आगे बढ़ाता है. यह सीरीज़ एमए एंटरटेनमेंट के साथ हमारी चौथी सीरीज़ है, जो मनोरंजन करने वाली और जोड़े रखने वाली कहानियों को प्रस्तुत करने के प्रति हमारे वादे को साथ लेकर चलती हैं. मुझे यक़ीन है कि मुंबई डायरीज़ का यह नया सीज़न अपनी साझेदारी और वास्तविकता के साथ न केवल देश के भीतर, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के बीच गहरी पकड़ बनायेगी.”
निर्माता और निर्देशक, निखिल आडवाणी ने भी सीरीज को लेकर अपने विचार शेयर करते हुए कहा , ” मुंबई डायरीज़ एक बारीक़ी से लिखा गया मेडिकल ड्रामा है जो हमारे सबसे आगे रहकर काम करने वाले कर्मचारियों और मेडिकल समुदाय के जाँबाज़ों के इम्तिहानों और जीतों की दुनिया से हमें रूबरू कराता है. मुंबई डायरीज़ 26/11 को मिले ज़बरदस्त स्नेह और तारीफ़ के बाद, हमने इस सीज़न में अपने मुख्य नायकों के लिए काम और भी मुश्किल कर दिया है क्योंकि उन्हें उन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जो उन्हें सभी तरह के हालातों में परखेंगी. हम प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर मिलकर काम करने के लिए बेहद खुश हैं, और दुनिया भर के दर्शकों के लिए मुंबई डायरीज़ के दूसरे सीज़न को पेश करने के लिए उत्सुक हैं.”
मुंबई सीरीज के सीजन 2 को एम्मे एंटरटेनमेंट की मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने बनाया है. सीरीज के दूसरे सीजन में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी इस बार नज़र आयेंगे. इस बार भी सीरीज में सरकारी अस्पताल से जुड़ी घटना के बारे में बताया जाएगा. सीरीज को 240 देशों में देखा जा सकेगा. फिलहाल सीरीज प्रीमियर के लिए मेकर्स द्वारा तैयार हो चुकी है.
और देखें :
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
तस्वीरों की दुनिया
मनोरंजन
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
Uncategorized
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
दिल ने फिर याद किया: के हुए 57 साल पुरे, फिल्म में धर्मेंद्र और नूतन दोनों का था डबल रोल
Animal Movie Pirated Copy: से रहे सावधान, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Kapil Sharma Show: कप्पू और गुत्थी के बीच फिर हुई दोस्ती,6 साल बाद इस शो में साथ आयेंगे नज़र