Yoga Rishi Swami Ramdev: तालकटोरा स्टेडियम, में वैदिक विद्वान ठाकुर विक्रम सिंह के जीवन के 80 बसंत पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव जी ने उनके दीर्घायुष्य की कामना करते हुए वैदिक सनातन संस्कृति के केंद्र आर्ष गुरुकुल की उन्नति के लिए ठा. विक्रम सिंह द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता की प्रशंसा करते हुए इसे वैदिक सनातन संस्कृति की रक्षा में एक सराहनीय कदम बताया। स्वामी जी ने कहा कि उनका स्पष्ट मत है यदि गुरूकुलों की रक्षा होगी
तभी सनातन संस्कृति भी बचपाएगी। इसलिए उन्होंने सभी उद्योगपतियों का आह्वान किया कि ठा. विक्रम सिंह की तरह वे भी गुरूकुलों की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्हें आवश्यक आर्थिक सहयोग देकरगुरूकुलीय परंपरा को सृदृढ़ बनाने में अपना-अपना योगदान अवश्य देंवे। समारोह के संरक्षक स्वामी आर्यवेश जी ने ठाकुरविक्रम सिंह को महर्षि दयानंद का सच्चा अनुयायी बताते हुए कहा कि उन्होंने उनकेपारिवारिक सदस्यों ने अपना तन-मन-धन अर्थात् अपना सर्वस्व वैदिक सनातन संस्कृति केसंरक्षण के लिए समर्पित किया हुआ है।
इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा. आनंद कुमार, पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, संयोजक प्रसिद्ध वैदिक विद्वान डा. धर्मेन्द्र शास्त्री व डा. ज्वलंत कुमार शास्त्री रहे। इसके अतिरिक्त देवेश प्रकाश, सहसंयोजक, दानवीर विद्यालंकार, चंद्रमौली शर्मा, डा. गजराज सिंह, बृहस्पति आर्य, लाल सिंह कुशवाहा, प्रशांत कुमार, आचार्य दुष्यंत, जयवीर योगाचार्य आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।इस अवसर पर एक अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन किया गया,

जिसमें उनके द्वारा राष्ट्र एवं समाज हित में की गई सेवाओं को देखते हुए ठा. विक्रम सिंह को आर्य राष्ट्र के पुरोधा के रूप में उनके व्यक्तित्व को रेखांकित किया गया है। इस अभिनंदन ग्रंथ के विमोचन के अवसर पर योगानंद शास्त्री दिल्ली विधान सभा के पूर्व सदस्य, सुरेश चंद्र आर्य, प्रधान, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली, प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेंद्र कुमार आर्य, अध्यक्ष प्रो. विट्ठल राव, मंत्री, सार्वदेशिक सभा, हीरो ग्रुप के अध्यक्ष योगेश मुंजाल, परोपकारिणी सभा के अध्यक्ष सत्यानंद आर्य, राष्ट्रीय कवि सारस्वत मोहन मनीषी, धर्मपाल आर्य, प्रधान, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा,

विनय आर्य, महामंत्री, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा, कन्हैया लाल आर्य, संरक्षक हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा, आचार्या सुमेधा, गुरुकुल चोटीपुरा, जैसे अनेक प्रसिद्ध आर्य नेता, संन्यासीगण व विद्वान उपस्थित रहे। अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए इस अवसर पर सुदर्शन न्यूज के अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके ने परमात्मा से प्रार्थना की कि ठा. विक्रम सिंह का शताब्दी वर्ष का अभिनंदन समारोह भारत मंडपम्में मनाने का अवसर प्राप्त हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्य समाज के विद्वानों मेंही ऐसी क्षमता है कि वे सनातन विरोधियों को तार्किक रूप से पराजित कर सकते हैं। यह कार्यक्रम वेद निधि स्थापना समारोह के रूप में मनाया गया था, जिसके अंतर्गत वैदिक विद्वान ठा. विक्रम सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।
WITH REGARDS
SUNIEL PARASHAR