September 16, 2023
ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘मैत्री‘ दो गहरी दोस्तों मैत्री (श्रेनु पारिख) और नंदिनी (भाविका चैधरी) की ज़िंदगी का सफर दिखाता है, जिसने अपनी शुरुआत से ही अपनी दिलचस्प कहानी और चैंकाने वाले मोड़ के साथ दर्शकों को बांधे रखा है। इस शो में दो बेहद करीबी दोस्तों की कहानी है, जो बचपन से ही कभी एक दूसरे से अलग नहीं रहीं और फिर जिं़दगी में आगे अपने रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव से वे काफी कुछ सीखती हैं। कई महीनो तक दर्शकों का मनोरंजन करने और एक सफलतम पारी पूरी करने के बाद यह शो 17 सितंबर को अपने दर्शकों से विदा लेने जा रहा है।
अपने सफर के दौरान इस शो में कई दिलचस्प और सधे हुए किरदार देखने को मिले, जिन्हें नमिश तनेजा, ज़ान खान, कुणाल करण कपूर, आदेश चैधरी, समर्थ जुरेल, विशाल कोटियन, मनीष खन्ना और इशिता गांगुली जैसे कलाकारों ने बखूबी निभाया। यह शो अपनी लोकप्रियता के चरम पर आकर खत्म हो रहा है, जब मीत स्वर्णमणि लेने के बाद इसे झुमकी (इशिता गांगुली) को लौटाती है, और इसी दौरान एक दुर्घटना में झुमकी की मौत हो जाती है। इसके बाद तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद मैत्री खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ रहने लगती है।
अपने किरदार को मिले रिस्पाॅन्स को लेकर मैत्री का किरदार निभाने वाली श्रेनु पारिख ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, ‘‘मेरे लिए यह बेहद खुशनुमा सफर रहा है, जहां हमने चेहरे पर मुस्कान लिए अपनी राह में आने वाली हर चुनौती का सामना किया। और इस चैनल, शो के मेकर्स और दर्शकों के बिना यह मुमकिन नहीं हुआ होता। मैंने इस शो से बहुत कुछ सीखा है और मैं बेहद आभारी महसूस कर रही हूं क्योंकि ऐसे वक्त में जहां शोज़ चंद महीनों से ज्यादा नहीं चलते, वहीं हमने 200 से ज्यादा एपिसोड्स पूरे किए हैं। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन मैं अपने मन में एक संतुष्टि लिए इस शो से विदा ले रही हूं जहां मैंने ‘मैत्री‘ को अपना 100 प्रतिशत दिया है। एक टीम के रूप में हमने अपना बेस्ट दिया और यही बात हमें बेहद खुशी देती है। मैत्री ने हमें सिखाया है कि हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए।‘‘
अपने किरदार नंदिनी को मिले बेशुमार प्यार और समर्थन पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए भाविका चैधरी ने कहा, ‘‘मैत्री का सफर मेरे लिए एक बेमिसाल और यादगार अनुभव रहा है। श्रेनु, नमिश, ज़ान, हर्ष और सभी कलाकारों के साथ मैंने जो रिश्ता बनाया है, उसे में हमेशा संजोकर रखूंगी। नंदिनी का किरदार निभाना मेरे लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा, जहां एक कोमा के मरीज जैसा चैलेंजिंग रोल निभाकर मैंने एक एक्टर के रूप में बहुत कुछ सीखा। मुझे यह मौका देने के लिए मैं अपने प्रोड्यूसर्स की शुक्रगुज़ार हूं। हालांकि यह देखकर दुख होता है कि यह शो अब खत्म हो रहा है, लेकिन हर चीज का अपना एक मुकम्मल सफर होता है। मैं ब्रेक के दौरान होने वाली मजेदार चीजें बहुत मिस करूंगी लेकिन इस दौरान हम सभी बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं और हम एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। मैं अपने शानदार दर्शकों की भी शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया और हमारी ताकत बने रहे। लव यू ऑल!‘‘
वैसे, इस शो के कलाकारों और क्रू सदस्यों के लिए यह वाकई एक भावुक पल था।
ज़ी टीवी पर अपने पसंदीदा शोज़ के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिए इसी जगह पर!
और देखें :
Sunil Grover: “मुझे अब भी साड़ी पहनना और दर्शकों का मनोरंजन करना अच्छा लगता है”
Don 3: Jawan की सफलता के बाद क्या फिल्म डॉन में भी नज़र आयेंगे Shahrukh Khan? नए लुक ने बढ़ाई अटकलें
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
तस्वीरों की दुनिया
मनोरंजन
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
Uncategorized
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
इस दिसंबर MX प्लेयर प्रस्तुत कर रहा है अंतरराष्ट्रीय शो की एक अद्भुत श्रृंखला
लवली काजल को सइयाँ बिना सून लागे घर आंगन, गाने में खुशी कक्कड़ की आवाज छाई
‘श्रीमद रामायण’ के साथ दिव्य भारतीय महाकाव्य लेकर आ रहा है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन